PGCIL Junior Officer 800 Recruitment
पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड वेकेंसी नोटिफिकेशन जारी
PGCIL Junior Officer 800 Recruitment पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नई वैकेंसी निकाली गई है।
इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन powergrid.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है।
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट ट्रेनी सहित 800 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इसके अलावा भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी पोस्ट में नीचे बताई गई है।
पोस्ट में उपलब्ध करवाई गई जानकारी चेक करने के बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
पीजीसीआईएल वैकेंसी के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया में 800 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए है।
ऑनलाइन आवेदन फार्म 22 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ कर दिए गए हैं।
जबकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि का निर्धारण 12 नवंबर 2024 किया गया है।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निश्चित समय सीमा को ध्यान में रखकर आवेदन कर सकते हैं।
क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पीजीसीआईएल में नई वैकेंसी के लिए आयु सीमा
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड में 800 पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।
जबकि अधिकतम आयु का निर्धारण 27 वर्ष किया गया है।
आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन को आधार मानकर की जाएगी।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान दिया गया है।
इसलिए अभ्यर्थी आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
पीजीसीआईएल में नई वैकेंसी के लिए आवेदन शुल्क
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क ₹300 रखा गया है।
असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है।
जबकि एससी एसटी पीडब्ल्यूडी आवेदन कर्ता को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से करना है।
पीजीसीआईएल 800 पदों पर वैकेंसी के लिए शैक्षणिक योग्यता
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड में नई भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम योग्यता संबंधित क्षेत्र से डिप्लोमा पास रखी गई है।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रैजुएट के साथ डिप्लोमा पास आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा पोस्ट शैक्षणिक योग्यता एवं भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पोस्ट में नीचे दिया गया है।
पीजीसीआईएल 800 पदों पर वैकेंसी का आवेदन कैसे करें?
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड में नई भर्ती के आवेदन कर्ता को आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद करियर में जॉब अपॉर्चुनिटी पर क्लिक करें।
- वहां पर भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है उसमें उपलब्ध करवाई गई जानकारी चेक करनी है।
- अब अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- मांगी गई जानकारी दस्तावेजों से संबंधित अपलोड करनी है।
- आवेदन सफलतापूर्वक भर लेने के बाद सबमिट कर देना है।
- एवं उसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
PGCIL Junior Officer 800 Recruitment Important Links
Apply Online:-Click Here
AIIMS, Bhopal Senior Resident (Non Academic) Recruitment 2024: Apply Online for 152 Posts